20.6 C
Chandigarh
spot_img
spot_img
spot_img

Top 5 This Week

Related Posts

ला एण्ड ऑर्डर भी किया जाए दुरुस्त : कैलाश जैन

 Follow us on Instagram, Facebook, X, Subscribe us on Youtube  

चंडीगढ़ के दिगम्बर जैन सोसायटी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज चंडीगढ़ के आई जी पुलिस एवं गृह सचिव से मुलाकात कर कल हुई स्नैचिंग व चोरी की सबसे बड़ी घटना से अवगत कराया और चौरों को पकड़ आए हुए श्रद्धालुओं का सामान लौटने की अपील की । उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ जैसे हाईटैक शहर में ला एण्ड ऑर्डर पर उँगली उठ गई है।

दिगम्बर जैन सोसायटी के महासचिव कैलाश जैन के अनुसार चंडीगढ़ में प्रदेश के राजकीय अतिथि क्रांतिकारी राष्ट्रसंत जैन मुनिश्री तरुणसागर जी महाराज का चातुर्मास प्रवेश पर जोर सोर से स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ आई। पुलिस की नाक के नीचे व दिन दहाडे जेबकतरों व स्नैचरों ने कोहराम मचा दिया। जिससे आम जनता में खौफ का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर चोरी व स्नैचिंग की 13 वारदातें बहुत ही दुखद घटना है।  उन्होंने बताया कि उनके नेतृत्व में सोसायटी के प्रधान नवरत्न जैन, तरूण सागर चातुर्मास कमेटी के प्रधान धर्म बहादुर जैन व राजेन्द्र प्रसाद जैन आदि का प्रतिनिधि मंडल ने शहर के आई जी पुलिस एवं गृह सचिव से मांग की है कि सभी स्नैचरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए एवं श्रद्धालुओं का सामान लौटाया जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि भविष्य में भी ला एण्ड ऑर्डर को दुरुस्त किया जाए।

 Follow us on Instagram, Facebook, X, Subscribe us on Youtube  

CP Singh
CP Singhhttp://www.cpgrafix.in
I am a Graphic Designer and my company is named as CP Grafix, it is a professional, creative, graphic designing, printing and advertisement Company, it’s established since last 12 years.

Popular Articles